प्रधानमंत्री योजना 2025 – किसानों के लिए पूरी गाइड PradhanMantri Yojana 2025 – किसानों के लिए पूरी गाइड! Intro इस पोस्ट में हम प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं का उल्लेख करेंगे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खेती हमारे देश की रीढ़ है, लेकिन एक सच्चाई यह भी है कि यह सबसे ज्यादा जोखिम वाला पेशा है। कभी बारिश ज्यादा हो जाती है, कभी सूखा पड़ जाता है, कभी फसल में रोग लग जाते हैं – ऐसे में किसान का साल भर का मेहनत और पैसा एक झटके में खत्म हो सकता है। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana – PMFBY) की शुरुआत की थी, ताकि किसानों को फसल खराब होने पर आर्थिक सुरक्षा दी जा सके। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) क्या है? यह योजना 18 फरवरी 2016 को शुरू की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य है – प्राकृतिक आपदा, कीट, रोग आदि से फसल को हुए नुकसान का मुआवजा देना। किसानों को खेती जारी रखने के लिए आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना। खेती को एक स्थिर और टिकाऊ पेशा बनाना। सरकार किसानों से बहुत कम प्रीमियम लेती है और ब...